डॉ अय्यूब का अखिलेश पर तंज- किसान आंदोलन में गिरफ्तारी दे सकते हैं, आजम की रिहाई के लिए क्या किया?

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 05:04 PM (IST)

लखनऊ: पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़े करते हे कहा कि सपा के कद्दावर नेता आज़म खां एक साल से जेल में बन्द हैं। सपा में आजम खां बड़े नेता है। सपा ने आजम की रिहाई के लिए क्या किया। किसान आन्दोलन में अखिलेश यादव गिरफ्तारी दे सकते हैं तो आजम खां के लिए सपा ने आज तक आवाज क्यों नहीं उठाई। 

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार में कानून वही था, तो आज भाजपा की सरकार में एक मंत्री के लिए सारे कानून कैसे काम करने लगे। भाजपा सरकार और RSS अपनी साम्प्रदायिक मानसिकता दिखा रही है। भाजपा सरकार में वही संविधान और कानून होते हुए करीब 90 मुकदमे आजम खां पर हैं, करीब 1 साल से वह जेल में बन्द हैं। किसी भी सरकार में कानून को अपने राजनीतिक लाभ के लिये उपयोग करना संविधान के खिलाफ है। पीस पार्टी कानून को अपने राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करने का विरोध करती है।

अय्यूब ने कहा कि भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर हट जाना चाहिए। भाजपा सरकार को राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक उन्माद फैलाना बन्द करना चाहिए। पीस पार्टी भाजपा सरकार के इस्तीफे की मांग करती है। भारत के अन्नदाता के खिलाफ भाजपा सरकार का रवैया विरोधात्मक रहा है। मोदी जी ने वादा किया था भाजपा किसानों के हित में काम करेगी, तीनो बिल किसान विरोधी हैं। किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की जमीन का सरकार कांट्रैक्ट लेकर किसानों को मालिक से मजदूर बनाने का काम कर रही है। पीस पार्टी किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static