UP Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- विश्वास है कि उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 12:28 PM (IST)

UP Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।'' उत्तर प्रदेश को पहले ‘यूनाइटेड प्रोविंस' (संयुक्त प्रांत) के नाम से जाना जाता था। इसे 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता मिली। 

यह भी पढ़ें : Double Murder से दहला UP! Couple को भाइयों ने फावड़े से काटा, फिर नदी किनारे गाड़ दी लाशें, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत; पूरा मामला रूह कंपा देगा 

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में तीन दिन से लापता एक युवा प्रेमी युगल के शव खेत में दफन मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। आशंका है कि झूठी शान के नाम उन दोनों की हत्या की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली काजल और उसके प्रेमी अरमान के शव बुधवार रात गगन नदी के किनारे नीम करोली बाबा मंदिर के पास एक गड्ढे से बरामद किए गए.... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static