दीपक सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- विधान परिषद में उप सभापति का हो चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 03:32 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विधान पार्षद दीपक सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विधान परिषद में उप सभापति की नियुक्ति की मांग की है।  सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के यूपी की सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों का ह्रास हुआ है। परंपराओं के अनुसार विधानसभा में उपाध्यक्ष और विधान परिषद में उप सभापति होता है मगर यूपी में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से यह परंपराये टूट गई है।

PunjabKesari

 उन्होंने राज्यपाल से गुजारिश की कि यूपी में लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कई सालों से विधान परिषद में उप सभापति नहीं चुना जा रहा है । उनकी मांग है कि विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ उपसभापति में चुने जाने की प्रक्रिया सम्पन्न की जाये। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static