आधी रात को सभी ने उतारे कपड़े, बंद कमरे में न्यूड ससुर ने शरीर पर मली थी राख, फिर जबरन वीडियो कॉल...बहू ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 04:09 PM (IST)

Kanpur News: कानपुर में कथित “तांत्रिक पूजा” से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा की बहू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनसे बिना कपड़ों के तंत्र-मंत्र की पूजा कराई गई। इसके साथ ही बहू ने अमानवीय व्यवहार, मारपीट और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में है, लेकिन आरोप है कि चार दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शादी के कुछ दिन बाद ससुराल का बदला माहौल
पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल का माहौल अचानक बदल गया। रात के समय घर में कथित रूप से तांत्रिक अनुष्ठान शुरू किए जाते थे, जिनमें उसे भी शामिल होने के लिए दबाव डाला जाता था।

अनुष्ठान में ससुर ने रखी आपत्तिजनक शर्तें- बहू का आरोप 
महिला का आरोप है कि एक रात उसे जबरन उठाकर ऐसे अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी शर्तें असामान्य और आपत्तिजनक थीं। विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती की गई, यहां तक कि उसे एक कमरे में बंद कर अभद्र व्यवहार भी किया गया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पति पर लगाया गंभीर आरोप 
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष ने उसे बार-बार इन अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए बाध्य किया और मना करने पर अपमानित किया जाता था। महिला ने अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी उसका साथ नहीं दिया और हमेशा परिवार के दबाव में रहे।

प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने छोड़ा ससुराल 
इसके साथ ही पीड़िता ने दहेज को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के बाद उससे अतिरिक्त रूप से भारी रकम और सोना लाने की मांग की गई। जब वह ऐसा करने में असमर्थ रही, तो उस पर दबाव और बढ़ा दिया गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अंततः ससुराल छोड़ दिया और अपने मायके लौट आई। इसके बाद परिजनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज 
पुलिस ने इस मामले में पति समेत कई ससुरालीजनों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के चर्चा में आए चार दिन हो गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। 

पीड़िता के पति ने क्या कहा? 
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में कौतुक मिश्रा (विनीत मिश्रा के बेटे) ने पत्नी के आरोपों पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हमें कुछ नहीं कहना है… आज AI का जमाना है। ऐसी पूजा कहां होती है?” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static