48 किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बंद कमरे में कर रहे अश्लील हरकत! मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:43 PM (IST)
Agra News: यूपी के आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के रहने वाले किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए। वीडियो में दिखाई देने वाले किशोर और किशोरियां एक ही गांव के रहने वाले हैं और इनमें एक समुदाय विशेष का है। अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो का मामला जब सामने आया तो गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल पहुंचा और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बंद कमरे में कर रहे अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। जिसमें किशोर आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील हरकतें की जा रही हैं। एक वीडियो में बंद कमरे में 3 किशोर दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक इसका वीडियो बना रहा है। यह वीडियो किसी होटल और मकान के है।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
वायरल वीडियो की संख्या करीब 48 है। सोमवार को ये वीडियो वायरल हुए थे। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। पूरे गांव में इसी पर चर्चा होने लगी। इस समय गांव के लोग मेला समारोह के आयोजन में जुटे हुए हैं। इसी बीच इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से गांव में तनाव के हालात बन गए हैं। ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

