म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर: ब्लड कैंसर से मशहूर म्यूजिशियन का निधन, फैंस को लगा तगड़ा झटका

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 07:06 PM (IST)

UP Desk : म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड Supertramp के को-फाउंडर, सिंगर और कीबोर्डिस्ट रिक डेविस (Rick Davies) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। दुनिया भर की म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे रिक 
रिक डेविस को साल 2015 में ब्लड कैंसर (Multiple Myeloma) हुआ था। इसके बाद से वे लगातार इस गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। लगभग 10 साल तक इससे लड़ने के बाद, अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिक डेविस ने 1969 में रॉजर हॉजसन के साथ मिलकर रॉक बैंड Supertramp की शुरुआत की थी। इस बैंड ने जल्द ही दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर ली। बैंड का सबसे बड़ा हिट एल्बम रहा – "Breakfast in America", जिसे चार बार प्लैटिनम सर्टिफिकेट मिला और यह 2 ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुका है।

बैंड ने रिक को दी श्रद्धांजलि
Supertramp बैंड ने रिक डेविस को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बैंड की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “रिक डेविस के साथ 50 से ज्यादा साल काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी। उनका संगीत, मेहनत और सरलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका जाना म्यूजिक की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static