अतिवृष्टि से किसानों को हुई क्षति का शीघ्र मुआवजा दिया जाय: CM योगी

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 07:25 PM (IST)

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों हुई क्षति का शीघ्र आंकलन करके उसका मुआवजा दिया जाय।  योगी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विभिन्न परियोजनाएं का शिलान्यास एवं लोकार्पण लखनऊ से ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों हुई क्षति का शीघ्र आंकलन करके उसका मुआवजा दिया जाय। अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है जो जनहानि, पशुहानि या मकान की क्षति होने वाले परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को सहायता पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।  मुख्यमंत्री ने 1758.26 लाख रूपये की 19 सड़कों, 1888.68 लाख रूपये की 17 अन्य निर्माण कार्यों समेत कुल 3646.94 लाख रूपये की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 7280.79 लाख रूपये की 39 सड़कों एवं 1888.30 लाख रूपये की पांच अन्य निर्माण कार्यों समेत कुल 9169.09 लाख रूपये की कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, जिनकी कर्मभूमि जौनपुर रही है।

उन्होंने जौनपुर के माध्यम से देश को बहुत कुछ देने का कार्य किया है। इस कारण जौनपुर से एक आत्मिक लगाव है। आज का कार्यक्रम जौनपुर को एवं नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जौनपुर स्वाभाविक रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की जिले में बहुत ख्याति रही है और यहां के विकास में उनका काफी योगदान रहा है।      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static