Farrukhabad: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 09:02 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रूखाबाद (Farrukhabad) में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली (Tractor Trolley) पलट जाने से 2 की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। वहीं हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 8 लोगों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जिला प्रशासन के आलाधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना। एक गभीर घायल को सैफई रेफर किया गया है।
PunjabKesari
फर्रुखाबाद में योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रोक के बाबजूद ट्रैक्टर ट्राली से सावरिया भर कर इधर-उधर ले जाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की आखों के सामने से ट्रैक्टर ट्राली में सावरिया ढोई जा रही है। इसे पुलिस की लापरवाही कहे तो कोई बड़ी बात नहीं। यह बड़ा हादसा थाना अमृतपुर के ग्राम खुशहाली नगला में सायंकाल हुआ है। गांव के सदाराम के बेटे के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए गांव की महिलाएं बच्चों के साथ करीब एक किलोमीटर दूर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर जा रहे थे।
PunjabKesari
बताया जाता है कि ड्राइवर ने काफी तेजी से ट्रैक्टर भगाया अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गयी। हादसा होते ही चालक भाग गया। ट्राली से दबकर सदाराम की 9 साल की बेटी सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए 8 की हालत गंभीर बनी है। जिनको राजेपुर सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम पदम सिंह, अमृतपुर राजेपुर थाना पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

Recommended News

static