फर्रुखाबादः मोनिका यादव के सिर सजा जीत का ताज, 6 मतों से हारे सपा के सुबोध यादव

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 05:40 PM (IST)

फर्रुखाबाद:  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत ने विपक्ष की टेंशन को और अधिक बढ़ा दिया है। वहीं प्रदेश के फर्रुखाबाद में 6 मतों के अंतर से भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव के सिर जीत का ताज सजा। जहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर सुबोध यादव को 12 तो मोनिका को 18 वोट मिले। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जीत की व वोट की घोषणा की।

बता दें कि भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव मतदान के लिए अपने 16 समर्थक सदस्यों के साथ 11 बजे से पहले ही पहुंच गईं थी। इसी बीच सपा प्रत्याशी सुबोध यादव अपने 11 समर्थक सदस्यों के साथ पहुंचे थे। मतदान के अंत तक यह हार-जीत का आंकड़ा 17-13 तय माना जा रहा था। वहीं महज 15 मिनट में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की ओर से मतगणना परिणाम की घोषणा कर दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static