कॉलेज में बेटे की हत्या पर पिता का छलका दर्द, कहा- आरोपी को हो फंसी, मेरा बेटा नहीं है तो उसे ...

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 02:17 PM (IST)

गाजीपुर (मो०आरिफ अहमद ): यूपी कॉलेज वाराणसी में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हुई हत्या के मामले में अब उनके पिता ऋषि देव सिंह ने सीधे-सीधे अब कॉलेज के प्रिंसिपल पर हत्या में सम्मिलित होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी मनीष चौहान को फांसी की सजा दिलाए जाने की भी बात कही है।

पिता बोले- प्रिंसिपल ने फोन कर बेटे को कॉलेज में बुलाया
बता दें की एक दिन पूर्व सूर्य प्रताप सिंह जो अपने घर पर पिछले 10 दिनों से चेचक रोग से प्रभावित होने पर था लेकिन सुबह-सुबह कॉलेज के प्रिंसिपल ने फोन कर कॉलेज बुलाया और फिर वहां पर मनीष सिंह चौहान ने कॉलेज परिसर में ही एक दो नहीं बल्कि आठ गोलियां मार कर हत्या कर दी इस मामले पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरी हत्या का घटनाक्रम कॉलेज के प्रिंसिपल के सामने हुई है और गोली उनके ही ऑफिस में मारी गई थी क्योंकि वह किसी बात के समझौता के लिए उनके बेटे को बुलाए थे।

एक साल पहले जेल से छूट कर आया था अरोपी
उन्होंने बताया कि मनीष से उनके बेटे की पहले से कोई अदावत या लड़ाई थी या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी हालांकि उन्होंने यह बताया कि मनीष चौहान अभी 1 साल पहले ही किसी मामले में जेल से छुटकर आया था बावजूद इसके उसका एडमिशन प्रिंसिपल ने कॉलेज में कर लिया था।

कॉलेज ने बेटे की  हत्या की सूचना दी 
उन्होंने बताया कि 10 दिनों से बेटा चेचक से प्रभावित था लेकिन इन दिनों ना ही उसके किसी दोस्त का और ना ही कॉलेज का कोई फोन आया था क्योंकि चेचक से पीड़ित होने के कारण वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहा था घर में ही रहा करता था उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या की सूचना लगभग 11 या 11:30 के आसपास मिली जब लखनऊ जा रहे थे और फिर रात 8:30 बजे लखनऊ से वापस आए।

छात्र राजनीति से जुड़ा हुआ था मृतक 
उन्होंने बताया कि उनका बेटा हमेशा बिजनेस करने की बात करता था लेकिन मैं उसे बार-बार कहता था कि बिजनेस के लिए बड़ा पैसा चाहिए और उतना पैसा उनके पास नहीं है इसलिए पढ़ाई लिखाई का ही मैं जोर दे रहा था ताकि वह कहीं नौकरी कर अपना जीवन यापन कर सकता था इस दौरान उनका बेटा छात्र राजनीति से जुड़ा हुआ था या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।

पिता की मांग आरोपी की हो फांसी 
 इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे की हत्यारे की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब हम चाहते हैं कि उसे फांसी हो जाए क्योंकि अब इस दुनिया में मेरा बेटा नहीं है तो उसे भी अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static