प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 06:21 PM (IST)
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बताया कि पारा हमीदपुर गांव में स्थित एक मकान में खून से लथपथ दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी रविवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें : युवक ने खुद के साथ किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में डाली 1L की प्लास्टिक बोतल, दर्द से तड़पा तो पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बताई ये वजह
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवपत्ति मौर्य (40 ) और अयान (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पति दिनेश कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है, सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने शवों को देखने के बाद गांववालों को सूचित किया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
यह भी पढ़ें : UP के सरकारी अस्पताल की लैब बनी पार्टी हॉल! पैथेलॉजी के अंदर खुलेआम जाम छलकाते दिखा स्टाफ, Viral Video से हड़कंप
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सरकारी अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वायरल क्लिप में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के अंदर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते और पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं... पढ़ें पूरी खबर .....

