''बहाव में बहता दिखा बेटा तो कूद पड़ा पिता...'' 20 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला श/व

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 08:40 AM (IST)

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में मछली पकड़ने गया एक पिता अपने पुत्र को बचाने के चक्कर में बीते शनिवार को तेज बहाव नाले में बह गया। पुत्र तो किसी प्रकार बच गया मगर पिता की लाश रविवार को 20 घंटे बाद पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी गनेशा (50) और मोहित शनिवार की दोपहर गांव के निकट से निकले श्याम नाले में मछली पकडने गए थे। शनिवार दोपहर में दोनों नाला पार कर रहे थे तभी रपटा पार करते समय संतुलन बिगड़ने से गनेशा व मोहित नाले में गिर तेज बहाव में बहने लगे यह देख पास में ही बैठा मोहित का पिता रामकिशोर अपने बेटे को बचाने के चक्कर में नाले के पानी में कूद गया। तीनों को पानी में बहता देख पास ही जानवर चला रहे रामस्वरूप व अयोध्या ने पानी में रस्सी फेंक कर गणेशा व मोहित को बचा लिया जबकि, तेज बहाव के चलते रामकिशोर बह गया।

ये भी पढ़ें:- आरोपी नहीं मिला तो परिजनों को उठाया, फिर थाने में बदसलूकी... बदायूं में दारोगा समेत 5 सस्पेंड

घटना को लेकर ग्रामीण फौरन नाले में कूद कर तलाश करने लगे लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ गोताखोर रामकिशोर की तलाश करते रहे। लगभग 20 घंटे चले सर्च आपरेशन के बाद रविवार को रामकिशोर का शव घटना स्थल के निकट से बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static