UP Nikay Chunav: झांसी में भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच जमकर हुई मारपीट व हंगामा, पुलिस से भी भिड़े BJP समर्थक

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 12:38 AM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) में इन दिनों नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के दौरान प्रचार अभियान जोरों पर है। वार्ड नंबर 52 में ऐसे ही एक प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार तथा उनके समर्थक आपस में भिड़ गये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।
PunjabKesari
कांग्रेस के द्वारा की जा रही अराजकता किसी तरह से बर्दाश्त नहीं: BJP
हंगामा काफी अधिक बढ़ने के बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंच गये। माहौल इतना गरमाया हुआ था कि कोतवाली में भाजपा समर्थक पुलिस से भी भिड़ गये। दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपाई नेता धरने पर बैठ गये। मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचे सदर विधायक रवि शर्मा ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सदर विधायक ने कहा “ भाजपा ने वार्ड नंबर 52 से मुस्लिम महिला रूबीना को उम्मीदवार बनाया है और हमारे कार्यकर्ता प्रचार में लगे थे इसी दौरान कांग्रेसियों ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। यह चुनावी माहौल है,चुनाव को चुनाव की तरह ही देखा जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस के द्वारा की जा रही इस तरह की अराजकता किसी तरह से बर्दाश्त नहीं की जायेगी।”
PunjabKesari
पुलिस से निष्पक्ष तरीके से न्याय करने की मांग
उन्होंने कहा कि कोतवाली में पुलिस ने भाजपाइयों की बात नहीं सुनी इसी कारण वे धरने पर बैठे। इस मामले में उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष तरीके से न्याय करने की मांग की। दूसरी ओर पुलिस ने दोनों ही ओर से मिली शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static