डबल मर्डर से दहला फिरोजाबाद: दिनदहाड़े घर में घुसकर चाची-भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या, मौत से जंग लड़ रही मासूम
punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 11:40 AM (IST)

फ़िरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में घर के बाहर चबूतरे पर पड़ोसी द्वारा अपने घर का दरवाजा निकालने के विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग व उसके साथी ने चाकू घोप कर दो को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
पूरा मामला नगर के मोहल्ला पड़ाव का है। जंहा संजीदा बेगम पत्नी साबिर और बेटी शिम्मी घर पर थीं। सोमवार सायं 6 बजे के करीब संजीदा बेगम पत्नी साबिर पुत्री शिम्मी अपने घर पर अकेली थीं। आरोप है कि पड़ोसी सलीम से घर के दरवाजा निकालने को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। आज सलीम अपने हाथ में बड़ा चाकू लेकर साबिर के दरवाजे में लात मारते हुए भीतर घुसा उसके साथ शानू नाम का एक व्यक्ति और था। सलीम ने सर्वप्रथम संजीदा बेगम पर चाकुओं से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुन उसकी बेटी शिम्मी बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। मां-बेटी की चीख पुकार सुन महिला का जेठ का लड़का अकील पुत्र शकील बचाने आया और उसने हमलावर को पकड़ लिया। बचाव के लिए हमलावर ने उसे भी चाकुओं से गोद दिया। घटना को अंजाम देकर सलीम अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण डॉं अखिलेश नरायण सिंह का कहना है कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। एक किशोरी घायल है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ कि मुठभेड़
घटना के मात्र तीन घण्टें बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम को घेर लिया। लेकिन उसने बेखौफ होते हुए पुलिस पर हमला करने की कोशिश की बचाव में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी है। जिससे अरोपी घायल हो गया है। आनन-फानन में पुलिस ने घायल को दबोच कर अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?