बरेली में बाढ़ का कहर: लगातार बढ़ रहा रामगंगा का जलस्तर, किसानों की फसलें हुई बर्बाद; नदी में समाई 500 बीघा जमीन

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 03:47 PM (IST)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ इलाके ऐसे जहां जलभराव होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बरेली जिले में रामगंगा नदी के जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों में दहशत बढ़ने लगी है। बाढ़ का पानी अब गावों में पहुंचने लगा है। लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है और किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

बता दें कि यूपी में भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। जिले के फरीदपुर क्षेत्र में हजारों बीघा फसलें डूब चुकी हैं। बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच रहा है। सड़कों व पुल क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। मीरगंज की ग्राम पंचायत अम्बरपुर के मजरा तीरथनगर में कई घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग खुले आसमान के नीचे तिरपाल तानकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी में 500 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने वाला है।

यह भी पढ़ेंः Kushner: होटल की आड़ में चल रहा था गंदा काम, पुलिस की रेड में लगभग एक दर्जन जोड़े गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः गर्भवती बहू से ससुर ने किया दुष्कर्म, पति को बताया तो उसने मारपीट कर घर से निकाला; कहा- अब नहीं रहूंगा साथ

PunjabKesari

बरेली समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी
फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के खल्लपुर, कादरगंज, रायपुरहंस, गोविंदपुर, गुजरगौटिया, कपूरपुर गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हजारों बीघा फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने राहत व बचाव के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे है। वहीं, बाढ़ की आशंका को देखते हुए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से रामगंगा नदी के प्रवाह वाले बरेली समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static