Pakistan में आई 'बाढ़', Emergency घोषित...भारत पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 12:41 PM (IST)

UP News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। भारत ने नदियों का पानी रोकने का ऐलान किया था। इसी बीच पाकिस्तान में अचानक बाढ़ आने की खबर मिली है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में झेलम नदी में जलस्तर के अचानक बढ़ने से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ आने का आरोप भारत पर लगाया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया, जिससे बाढ़ आ गई और इमरजेंसी जैसे हालात हो गए। 

भारत पर लगाया आरोप 
पाकिस्तान मीडिया का दावा है कि भारत ने बिना बताए ही झेलम नदी का पानी छोड़ दिया। जिसके बाद जलस्तर बढ़ने से अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से मुजफ्फराबाद में आपातकाल घोषित कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है और मस्जिदों में ऐलान करते हुए स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी गई। पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले से घुसा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोठी इलाके से होकर ऊपर उठा। 

अचानक बाढ़ से लोगों में फैली दहशत 
आरोप है कि भारत ने पाकिस्तान अधिकारियों को पानी छोड़ने की कोई जानकारी नहीं दी और पानी छोड़ दिया। जिससे वहां पर बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मुजफ्फराबाद प्रशासन ने जल आपातकाल लागू कर दिया। अचानक बाढ़ आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static