यमुना- बेतवा नदी में बाढ़ का कहर, 2500 से अधिक परिवार हुए पीड़ित, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 10:20 AM (IST)

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में यमुना बेतवा नदी में बाढ़ ने मुख्यालय से लगे 10 किलोमीटर के दायरे में भारी पैमाने पर तबाही मचाई है। इन दोनों नदियों की बाढ़ की वजह से 591 परिवार शरणर्थी बन गए। जिन्हें अलग-अलग कैंपों में रखा गया है। इन परिवारों की आबादी 2500 से अधिक है। बाढ़ से पीड़ित इन परिवारों की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई है। वहीं शनिवार दोनों नदियों का जलस्तर 24 घंटे में करीब एक मीटर नीचे गया है। रविवार की शाम 5 बजे यमुना नदी का जलस्तर 106.580 और बेतवा का 105.910 मीटर पर था। दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि यमुना नदी की बाढ़ से मेरापुर के अंदर बसी बस्ती के दर्जन भर मकान नदी में समा चुके हैं। जो घर बच गए हैं वो किसी लायक नहीं है। बस्ती के अंदर बनी सीसी सड़क यमुना की कटान की वजह से हवा में लटका हुई है। जो कभी भी गिर सकती है। इस बाढ़ में बहुत से लोग प्रभावित हुए है। जनपद मुख्यालय सहित करीब 90 से अधिक गांव बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। कुछ ऐसे भी गांव हैं, जिनका मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऐसी स्थिति में मरीजों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

 

PunjabKesari

 

बाढ़ पीडितो की मदद में जुटा प्रशासन
बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने को लेकर शासन-प्रशासन भी जुटा है। बाढ़ से घिरे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम एनडीआरएफ के दस्ते के साथ बोट से भ्रमण कर मरीजों का उपचार करने में जुटी है। रविवार को भी टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर मरीजों को दवाएं दी। इसके साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के टिप्स भी दिए। सीएमओ ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव की अगुवाई में दो मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो कि हाइवे के किनारे तंबू में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के उपचार में लगी हुई हैं। डीएमओ ने बताया कि उनके नेतृत्व में दो टीमें काम कर रही हैं। अब तक 750 से अधिक मरीजों को देखा जा चुका है।

 

PunjabKesari

 

डीएम ने पीड़ितो को स्वयं वितरित किया भोजन
जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जनपद में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा , महर्षि विद्या मंदिर कुछेछा एवं कलौलीतीर में बने अस्थाई शरण स्थलों का मुआयना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने राहत कैम्पों में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन ,पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाएं आदि समय से उपलब्ध हो रही है जा नहीं,  इसके बारे में उन्होंने लोगों से जानकारी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वयं भोजन वितरित किया। सभी राहत कैंपों में एलईडी स्क्रीन के बाद माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को वहां मौजूद सभी बाढ़ पीड़ितों तथा अन्य लोगों द्वारा सुना व देखा गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static