दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का निधन, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 05:53 PM (IST)

लखनऊः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार अपराह्न अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दीक्षित को आज सुबह अचानक तबियत खराब बिगड़ने के बाद एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपराह्न चार बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static