''ब्रेन हेमरेज'' से 46 साल के इस फेमस एक्टर का निधन, जाते-जाते बने मिसाल... 5 जिंदगियों में फूंकी जान; इंडस्ट्री में शोक की लहर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:15 PM (IST)

Murugan Panavila Death : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता मुरुगन पनाविला अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके निधन के बाद लिया गया एक फैसला कई लोगों के लिए नई उम्मीद बन गया। 46 वर्षीय अभिनेता का 25 जुलाई को निधन हो गया। उनके परिवार ने अंगदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की, जिससे कई जरूरतमंदों को जीवनदान और नई रोशनी मिली।

जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई को मुरुगन कोझिकोड के वडाकारा में एक थिएटर परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ और वह मंच पर ही गिर पड़े। उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की।
कई दिनों तक इलाज के बाद 25 जुलाई को डॉक्टरों ने मुरुगन पनाविला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस कठिन समय में उनके परिवार ने अंगदान का फैसला लिया, ताकि उनके अंग जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकें और कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरुगन का लिवर एक मरीज को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं, उनके दिल का वाल्व श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को, दोनों कॉर्निया रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी को और त्वचा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्किन बैंक को दान की गई। उनके परिवार के इस फैसले ने मुरुगन पनाविला को एक संवेदनशील कलाकार के साथ-साथ मानवता की मिसाल के रूप में भी यादगार बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static