फतेहपुर: धर्मांतरण में पूर्व विधायक का NGO भी शामिल! मास्टरमाइंड पादरी विजय मसीह का खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 09:54 PM (IST)

फतेहपुर : शहर के इवेजेलिकल (ईसीआई) चर्च से जुड़े धर्मांतरण मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस खेल के मास्टरमाइंड पादरी विजय मसीह के बयान से पुलिस को वर्ल्ड विजन संस्था का सामाजिक कार्यों की आड़ में धर्मांतरण के खेल में भागीदारी का पता चला था, अब वर्ल्ड विजन के साथ एक पूर्व विधायक की संस्था की भी संलिप्तता सामने आयी है। जिले के आधा दर्जन एनजीओ के साथ ही पूर्व विधायक के एनजीओ की भागीदारी से यह बात साफ हो गई है कि धर्मांतरण के खेल की जड़ें कितनी गहरी थीं।

संगठन विहिप के लोगों ने चर्च का घेराव कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद 20 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया था। बीते छह महीने की तफ्तीश के बाद अब पुलिस ने सभी आरोपियों के नामों का खुलासा कर दिया है। 16 लोगों की गिरफ्तारियां होने के बाद पुलिस के हाथ दो ऐसे लोग लगे, जिनके जरिए तमाम पुख्ता सबूत मिले हैं। इन्हीं में वर्ल्ड विजन संस्था के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों के आयोजन में पूर्व विधायक के एनजीओ की भागीदारी का पता चलने के बाद पुलिस ने इस एनजीओ को भी जांच के दायरे में ले लिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static