बुर्का पहनाकर कलमा पढ़वाया, गर्म चिमटे से दागा... प्रताड़ित करने वाला युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 08:40 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 17 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रावतपुर क्षेत्र की 17 साल की एक लड़की ने आरोप लगाया है कि अरमान और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसका अपहरण किया, उसे लगभग एक हफ़्ते तक बंधक बनाकर रखा, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। 

गौमांस खाने का दबाव
लड़की के परिवार की शिकायत के अनुसार, वह 21 जून को चमनगंज के अपने परिचित अरमान के बुलावे पर घर से निकली थी जिसके बाद अरमान ने उसे कार से शहर में घुमाने के बाद एक मुस्लिम-बहुल इलाके में अपने घर पर ले जाकर बंधक बना लिया। पीड़िता के अनुसार उसके साथ दो अन्य अज्ञात युवक थे। एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कथित पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अरमान और उसके परिवार ने उस पर धार्मिक आयतें पढ़ने, उर्दू में लिखे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और गौमांस खाने का दबाव डाला एवं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

लड़की का दावा- उसे गर्म लोहे के चिमटे से दागा गया
अधिकारी ने बताया कि लड़की का दावा है कि उसे गर्म लोहे के चिमटे से दागा गया और वह शनिवार को किसी तरह भागकर घर लौटी। उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और चेतावनी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसे बेच दिया जाएगा। 

आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिवार के लोगों ने रावतपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) सैयद कासिम आबिदी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर अरमान, उसके माता-पिता और उसकी बहन के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। आबिदी ने कहा, ''मुख्य आरोपी अरमान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि घटना से पहले आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static