पूर्व MLC हाजी मोहम्मद इकबाल की बढ़ीं मुश्किलें, इकबाल समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 12:46 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान पार्षद हाजी मोहम्मद इकबाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब उनके खिलाफ एक महिला ने हाजी इकबाल के 3 बेटो अलीशान, जावेद और अफजाल सहित 4 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फर्जी डिग्री देने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बुलाया गया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने सहारनपुर के थाना मिर्जापुर में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला मार्च 2022 की है, पीड़ित का आरोप है कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी काम करने वाले मिर्जापुर के शहबान ने उसे फर्जी डिग्री दिलाने का आश्रासन दिया था। पीड़ित युवक के साझे में आ गई और वो दिल्ली से सहारनपुर आ गई। उसके बाद फर्जी डिग्री देने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया, "एक महिला ने 4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें तीन बेटे खनन माफिया हाजी इकबाल के है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खनन माफियाओं और अवैध रूप से अजित किए गए जमीन को खाली कर रही है। इसी कर्म में 4 जुलाई को जिला प्रशासन ने हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली की न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन कोठियों पर बुलडोजर चलाया था। पुलिस ने 2 महीने पहले ही हाजी इकबाल की 15 सौ बीघा जमीन को भी जब्त कर चुकी है। 12 जुलाई को हाजी इकबाल गैंग के सदस्य सनी नागपाल की जमीन और फॉर्म हाउस पर बुलडोजर चलाया था। पुलिस अन्य मामलों में 13 मई 2022 को हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को गिरफ्तार किया था। 26 मई 2022 को दूसरे हिस्ट्रीशीटर बेटे जावेद को गिरफ्तार किया था। 5 जून को पुलिस ने हाजी इकबाल के तीसरे बेटे अफजल को गिरफ्तार किया था। वहीं अब दुष्कर्म के आरोप में भी पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी।