'लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर BJP ने जनता को दिया लॉलीपॉप'

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 04:27 PM (IST)

लखनऊः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। जिसके चलते शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पूर्व मंत्री ने कहा पेट्रोल, डीजल के दामों को चुनाव के कारण कम किया गया है। भारत सरकार हर फ्रंट पर बहुत बुरी तरह से फेल हुई है। उन्होंने कहा आज देश से विदेशों में जो तेल बेचे जा रहे हैं और कम दामों में बेचे जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों को चुनाव के पास आते ही क्यों कम किया गया। 4 साल से सरकार क्या कर रही थी। आज सरकार जो भी फैसले ले रही वो जनता को लॉलीपॉप देने के लिए कर रही है। संजय सिंह ने कहा आने वाले लोकसभा 2019 चुनाव में जनता मतदान कर बीजेपी को जवाब देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static