पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 01:10 PM (IST)

बरेली (मोहम्मद जावेद खान): लोकसभा सीट से भाजपा के 8 बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें तुरंत बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
 

भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, माननीय सांसद श्री संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में…

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 24, 2024

'प्रभु श्री राम परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें...'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, माननीय सांसद श्री संतोष गंगवार जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"।
PunjabKesari
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार आठ बार रहे सांसद
संतोष गंगवार की पत्नी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष की थीं। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज शाम को चार बजे उनका अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा। बता दें कि सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थी। इस दुःखद घटना के बारे में पता चलते ही अस्पताल और संतोष गंगवार के घर उनके जानने वाले, शुभचिंतक, रिश्तेदारों और समर्थकों की भीड़ जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। उनके निधन की सूचना पर भारत सेवा ट्रस्ट पर भी लोगों की भारी भीड़ जुटी है।

संतोष गंगवार के राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका निभाती थीं उनकी पत्नी
सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष थीं। उन्होंने संतोष गंगवार के राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका निभाई। संतोष गंगवार के चुनाव प्रचार की कमान सौभाग्यवती गंगवार संभालती थीं। सौभाग्यवती गंगवार अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गई हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static