UP के पूर्व CM कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 10:20 AM (IST)

लखनऊः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेचौनी महसूस होने पर कल्याण सिंह को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर में सूजन भी है। पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को लोहिया में भर्ती कराया गया था। खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static