UP के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन, कांग्रेस ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 03:26 PM (IST)

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल के एक अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। उनकी देखभाल करने वाले उनके भतीजे सूफियान अली ने कहा, ‘‘ कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।'

 कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ नेता व पूर्व गवर्नर डॉ. अज़ीज़ कुरैशी जी के निधन का समाचार दुखद है। भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे कुरैशी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवा देकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति समस्त कांग्रेस परिवार गहरी संवेदना रखता है।

 कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया था। अली ने बताया कि वह पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गये थे और 1984 में लोकसभा सदस्य बने। कुरैशी अविवाहित थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static