यूपी के पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने छोड़ी BJP, सपा में हुए शामिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 01:51 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से राजनीति की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने बीजेपी छोड़ कर सामाजवादी पार्टी में हो गए हैं। उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली. राम आसरे कुशवाहा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 13 साल बाद उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

आप को बता दें कि उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप शुरू किया था। बाद में वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हुए और 1996 में सरसौल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। कल्याण सिंह सरकार में 1997 में उन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में रहे और राम प्रकाश गुप्ता के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी मंत्री पद पर रहे।

बाद में उन्होंने BJP छोड़ी और 2009 में समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हुए। सपा ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया और कुशवाहा समाज को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी। 2012 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान उन्हें रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया और कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। 2013 में सपा ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया और बाद में मंत्री पद का दर्जा भी वापस ले लिया। उस समय पार्टी लाइन से अलग बयान देने को कार्रवाई की वजह बताया गया था। फिलहाल एक पर फिर उन्होंने अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सामाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static