स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 10वीं पुण्यतिथि पर लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प, 60 से अधिक मरीजों को डॉ राहुल शर्मा ने दी दवाईयां

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 12:48 PM (IST)

बरेली (मोहम्मद जावेद खान ): कहते हैं कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन आज भी इस कार्य के लिए डॉक्टर का काम ही सबसे ऊपर है, जिस कारण डॉक्टर को धरती पर भगवान भी कहा जाता है। इस कड़ी में पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक विजय चोपड़ा जी की स्वर्गीय पत्नी स्वदेश चोपड़ा जी की दसवीं पुण्यतिथि के मौके बरेली में दो स्थानों पर मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। एक निशुल्क मेडिकल कैम्प बच्चों के लिए बरेली की पहचान कहे जाने वाले जाने माने डॉक्टर अशोक मेंदीरत्ता के हॉस्पिटल (Advanced Neo - Paed Care Centre) जनकपुरी बरेली में लगाया गया है। सुबह 10 बजे से अभी तक यहा पर 60 से अधिक मरीज देखे जा चुके हैं और शाम 4 बजे तक यह आंकड़ा लगभग 150 पार कर जाएगा।

वहीं दूसरे निःशुल्क मेडिकल कैम्प डॉक्टर राहुल शर्मा और रेखा शर्मा के डे केयर क्लिनिक शाहबाद पुलिस चौकी बरेली में लगाया गया। दोनों स्थानों पर भारी संख्या में लोगों ने बारिश के बावजूद भारी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं अधिक भीड़ को देखते हुए डॉक्टर अशोक मेंदीरत्ता ने अपने हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों को इस कैम्प का हिस्सा बनाया और लोंगो का चेकअप किया।

दोनों मेडिकल कैम्प के डॉक्टरों ने पंजाब केसरी को मेडिकल कैम्प लगाने के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया है। इस दूसरे कैम्प पर सुबह 10 बजे से अभी तक लगभग 35 लोगों का चेकअप हो चुका यहां पर यह आंकड़ा शाम 4 बजे तक लगभग 75 पार कर जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static