साथी लड़के से करती थी प्यार, पिता ने रोका...नहीं मानी तो रिवॉल्वर से मारी गोली

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 06:03 PM (IST)

मथुरा: लाल सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 48 घंटे बाद उसके कारोबारी पिता नितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 
 उन्होंने सीने में दो गोली मारी। वारदात में मां ने भी साथ दिया। इसके बाद काफी देर तक लाश को दिल्ली में बदरपुर स्थित घर में ही रखा। फिर लाल सूटकेस में शव को पैक कर 150 किमी. मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का भरतपुर के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस बात को लेकर लड़की के माता-पिता नाराज चल रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।  मां ने पिता को इसकी सूचना दी। नाराज पिता घर आए। उन्होंने आयुषी को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में आए पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, सब एकाएक और गुस्से में हुआ। पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी जलील करती थी। उसे कई बार समझाया। लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं थी।

आयुषी का NEET में नाम आया, लेकिन काउंसलिंग में नहीं गई
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर उसके माता-पिता ने बताया कि वह पढ़ने में बहुत अच्छी थी। आयुषी ने नीट एग्जाम क्लीयर कर लिया था। लेकिन, वह काउंसलिंग में नहीं गई। माता-पिता ने काउंसलिंग में शामिल होने के लिए काफी मान-मनौव्वल की। लेकिन आयुषी नहीं मानी। पिता ने बताया कि वह हर बात पर परिवार का विरोध करने लगी थी।

दोपहर में की हत्या, रात में लाश फेंकी
17 नवंबर को मां से झगड़ा होने के बाद पिता ने आयुषी की हत्या की थी। दोपहर में उसकी लाश को सूटकेस में पैक किया। फिर अंधेरा होते ही कार में सूटकेस को रखा और 150 किमी. दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। 18 की सुबह सूटकेस में पैक आयुषी की लाश मिली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static