सोनिया के गढ़ में पैठ बना रहे जेटली, रायबरेली के विकास के लिए भेजा फंड

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 01:33 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना सांसद निधि का पैसा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में खर्च करेंगे। इसके लिए उन्होंने फंड की 2.5 करोड़ की पहली किस्त की चिट्ठी रायबरेली प्रशासन को भेज भी दी है।

यूपी बीजेपी के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया कि करीब 1 महीने पहले जेटली ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद होने के नाते रायबरेली को चुना था। संभ्रांत राजनीतिक परिवार की ओर से प्रतिनिधित्व किए जाने के बाद भी जिले के पिछड़ेपन और जिले से उठने वाली अलग-अलग मांगों ने जेटली को रायबरेली को चुनने के लिए प्रेरित किया।

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई विकास कार्यों पर अपना फंड खर्च करने का फैसला अरुण जेटली ने खुद किया है। जेटली के इस कदम को गांधी परिवार के गढ़ में भाजपा की पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static