गैंगरेप दोषी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में शिफ्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 01:22 PM (IST)

लखनऊ: गैंगरेप की सजा सुनाए जाने के 48 घंटे के बाद ही पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें जेल में ही मेडिकल की सुविधा मुहैया कराई। बताया जा रहा है कि प्रजापति को रीड़ की हड्डी में दर्द से परेशान थे। गायत्री प्रजापति पेशाब, गुर्दा, डायबिटीज और रीढ़ की हड्डी में दर्द समेत अन्य बिमारीयों से पीड़ित है। फिलहाल उन्हें जेल में बने अस्ताल में शिफ्ट कर दिया गया है।  वहीं इसके पहले से ही दो साल तक केजीएमयू में गायत्री प्रजापति भर्ती रहे। उनका इलाज के लिए केजीएमयू के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बता दें कि शुक्रवार को एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्‍यायाधीश पवन कुमार राय ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा प्रत्येक दोषी पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस दौरान अदालत में गायत्री और दो अन्य दोषी मौजूद थे जिन्हें सजा काटने के लिए जेल भेजा है। 

विशेष न्यायाधीश ने बुधवार को गायत्री समेत तीन लोगों को मामले में दोषी करार दिया था और सजा पर फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने जिन लोगों को सजा सुनाई है, उनमें गायत्री प्रजापति के अलावा आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी शामिल हैं। न्यायाधीश ने तीनों को दोषी ठहराते हुए मामले के चार अन्य आरोपियों- विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू और चंद्रपाल को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने मामले में 17 गवाह पेश किए थे। 

गौरतलब है कि 18 फरवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य के खिलाफ थाना गौतम पल्ली में सामूहिक दुराचार, जानमाल की धमकी व पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित महिला ने दावा किया था कि बलात्कार की घटना पहली बार अक्टूबर 2014 में हुई थी और जुलाई 2016 तक जारी रही तथा जब आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो उसने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। 18 फरवरी, 2017 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रजापति को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में ही थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static