बेकाबू टैंकर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंदा... मौ'त, बेटी उछलकर 6 फिट दूर गिरी, गंभीर रूप से हुई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 11:56 AM (IST)

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में मंगलवार तड़के घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर अनियंत्रित गैस टैंकर चढ़ गया, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मोहम्मदपुर में घर के बाहर सो रहे लोगों पर एक गैस टैंकर चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कासिम (50) और उनके 11 वर्षीय बेटे तौसीम के रूप में हुई है। कासिम की 14 वर्षीय बेटी शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सीतापुर में रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की भीषण टक्कर ने छीनी 2 जिंदगियां, परिवारों में मचा कोहराम 

Sitapur News : सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। लहरपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार अंकुल (24) और काशीराम (36) गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में सवार दो युवक भी घायल हुए ... पढ़ें पूरी खबर... 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static