मौ'त का बोरा या हत्या की सोची समझी Script... नहर में बोरे में मिला अज्ञाक्त युवक का कई दिन पुराना श/व, पहचान में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 01:29 PM (IST)
अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की एक शाखा से बोरे में बंद एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सूचना मिली कि जामो थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के पास शारदा सहायक नहर खंड-49 में एक बोरे में शव पड़ा है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना जामो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : 20 लाख के बीमा के लिए लिख डाली पति की मौ'त की Script... दूध में दी नींद की गोलियां और फिर छोड़ा जहरीला सांप, पत्नी-प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सांप के डसने से स्कूल संचालक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जीवन बीमा की राशि हासिल करने तथा प्रेम संबंधों में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. पढ़ें पूरी खबर ...

