गाजियाबाद: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 11:54 AM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि घटना मुरादनगर इलाके के नेशनल हाइवे 58 की है। जहां घर लौट रहे लोगों के ट्रैक्टर-ट्रॉली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत और घायल मजदूर के तौर पर काम करते थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। वहीं अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी मुताबिक मृतक साहिबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं मौत की सूचना मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static