गाजीपुर : BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने बजाया चुनावी बिगुल, कहा- सपा सरकार में CM को कुछ पता नहीं होता था

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 03:25 PM (IST)

गाजीपुर : देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में चुनावी बिगुल बजाते हुए जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व की सपा सरकार व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आपको विकास चाहिए तो गाजीपुर में 2019 वाली गलती मत दोहराना और आगामी चुनाव में कमल के निशान पर वोट करना।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की पीठ थपथपाई

जनसभा को संबोधित करते हुए JP नड्डा ने योगी आदित्यनाथ के सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के दौड़ में सबसे आगे है। आज प्रदेश में 13 हाईवे है 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बन रहे है। गोरखपुर में एम्स अब सपना नहीं हकीकत है। वहीं BHU में एम्स के बराबर सुविधाएं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से माफिया राज को खत्म करने के साथ ही गरीबों के लिए 45 लाख मकान बनवाएं है। पूरे देश में 12 करोड़ से ज्यादा इज्जत घर बने है। यह सब BJP सरकार में संभव हो पाया है।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री को कुछ पता ही नहीं था
जनसभा को संबोधित करते हुए JP नड्डा ने सपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं एक बार बतौर स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर आया और जब मेरी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई और मैंने उनसे राज्य में अगले दिन होने वाले वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में पूछा तो उन्हें और उनके स्वास्थ्य मंत्री को कुछ पता ही नहीं था। हम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र से पैसा भेजते थे लेकिन उनके कटोरे में छेद था और वो पैसा प्रदेश के विकास के जगह कहीं और चला जाता था। आज UP स्वास्थ्य सेवाओं में भी बेहतर होता जा रहा है।

PunjabKesari

यहां के सांसद भैया को बचाने के पीछे पड़े रहते है
अपने भाषण के आखिरी में JP नड्डा ने गाजीपुर के BSP सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सांसद का जिले के विकास से कोई सरोकार ही नहीं है। वह तो बस इस चक्कर में पड़े रहते है कि कैसे अपने माफिया भाई को जेल से छुड़ाया जा सकें। जिले का विकास उनके लिए मायने नहीं रखता। याद रखिए आप का एक गलत वोट आपका भविष्य बदल सकता है। इसलिए जो गलती आपने 2019 में किया उसे 2024 में मत दोहराना आप का एक एक वोट मोदी जी के हाथों को मजबूत करता है। जो आपके विकास के लिए  दिन रात काम करते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static