Ghosi By-Election Results: घोसी पर समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत...शिवपाल का बोले- अखिलेश जिंदाबाद
punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 05:17 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उपचुनाव पर हुए चुनाव का आज परिणाम आ गया है। समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 43 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं बीजेपी के दारा सिंह चौहान बुरी तरह से हारे हैं। चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर है।
समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद- शिवपाल यादव
चुनावी नतीजों पर सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट किया है कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद। वहीं, ओपी राजभर ने कहा कि जो रिजल्ट आ रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। विपक्ष जब हारता है तो EVM पर सवाल उठाता है। अब तो ये प्रमाण हो गया कि EVM सही है। राजभर से पूछा कि क्या आप इस परिणाम से सीख लेंगे? जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल सीख लेंगे। जो कमी रहेगी, उसे आने वाले चुनाव में सुधारा जाएगा।
घोसी की जनता को धन्यवाद- अखिलेश यादव
वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधारक सिंह को जीत की बधाई। ये झूठे प्रचार और जुमलाजीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और PDA रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। बता दें कि घोसी के दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन नोटा ने 7 प्रत्याशियों को पछाड़ कर तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। नोटा को 1185 वोट मिले हैं।