Ghosi By Election: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने किया मतदान, प्रशासन और भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 11:23 AM (IST)

Mau News: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया और शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर प्राथमिक विद्यालय पर अपना वोट डाल दिया है। मतदान करने के बाद सुधाकर सिंह ने प्रशासन सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए।
PunjabKesari
सुधाकर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान खुलेआम पैसा बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान चुनाव को प्रभावित कर रहे है लेकिन फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी नहीं चाहते हैं कि चुनाव में ज्यादा वोटिंग हो, इसलिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शुरू से ही हमारे खिलाफ काम कर रहा है।
PunjabKesari
सपा प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव में जो भी होगा, उसमें से 70 फीसदी हमारा होगा, लेकिन बूथ पर रोका जा रहा है। वहां पर इंस्पेक्टर को क्या पावर है, कि वो आधार कार्ड चेक कर रहे हैं और निर्वाचन कार्ड चेक कर रहे हैं और स्पेलिंग पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और हमारे बीच कोई मुकाबला नहीं है। ये पोलिंग बूथ रुकवा दें बस यही मुकाबला है। उन्होंने ने कहा कि चुनाव में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। पुलिस किस अधिकार से आधार कार्ड चेक कर रही है ये पता किया जाए, हमने तहसीलदार मऊ को इस बारे में बताया है। सब लोग वोट करना चाहते हैं, उन्हें रोका जा रहा है।
PunjabKesari
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल की नब्ज भांपने का अवसर माने जा रहे मऊ जिले की घोसी विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज 455 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान करने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7ः00 बजे से जारी है और शाम छह बजे तक चलेगी। भाजपा और सपा के बीच एक कांटेदार टक्कर होने वाली है। बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के सामने सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static