इस शहर में सबसे सस्ता है सोना! जगह का नाम सुनते ही उड़ जाएंगे होश .... फटाफट कर डालें शॉपिंग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:47 PM (IST)

Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों ने हाल के दिनों में रॉकेट की तरह तेजी दिखाई है। जनवरी के अंत तक सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए, जिससे निवेशक और आम लोग चौंक गए। वहीं, इस तेजी के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि भारत के किस शहर में 24 कैरेट सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के मुकाबले चेन्नई में सोना सबसे किफायती है। 

सोने-चांदी की रफ्तार
जनवरी के अंत तक सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखा गया:
सोना: ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹4 लाख प्रति किलो
हालांकि, इसके बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दोनों कीमती धातुएं अभी भी रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं।

महंगे और सस्ते शहरों की तुलना
देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत सबसे अधिक है:
दिल्ली में 24 कैरेट सोना: ₹15,331 प्रति ग्राम

यह भी पढ़ें : युवा हो रहे Monkey Fever का शिकार, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क, ज़रा सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा!

सबसे सस्ता सोना कहां मिल रहा है?
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिलहाल देश का सबसे सस्ता 24 कैरेट सोना उपलब्ध है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,217 प्रति ग्राम का मिल रहा है। यानी दिल्ली और मुंबई की तुलना में चेन्नई में सोना करीब ₹100 प्रति ग्राम सस्ता है।

खरीदारी से पहले ध्यान रखें
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं। अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार के हिसाब से भी भाव में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले वर्तमान दर और स्थानीय चार्ज की जानकारी लेना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static