Gold-Silver Price Crash : अरे वाह! सोना-चांदी फिर धड़ाम, इतने गिरे दोनों के दाम.... चेक करें लखनऊ से चेन्नई तक के ताजा रेट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 06:37 PM (IST)
Gold-Silver Price Crash : शादियों के सीजन में गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मंगलवार की सुबह राहत भरी खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,204 (0.75%) गिरकर ₹1,60,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,416 (0.53%) की गिरावट के साथ ₹2,63,917 प्रति किलो पर पहुंच गई।
विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट के दबाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम नीचे आए हैं। इससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें : Industry को फिर बड़ा झटका! अचानक दुनिया छोड़ गए 'Mr. India', फिटनेस आइकन के निधन से शॉक में फैंस, परिवार सदमे में....
प्रमुख शहरों में आज का सोना-चांदी रेट (Gold-Silver Price Crash)
लखनऊ:
10 ग्राम चांदी: ₹2,850
100 ग्राम चांदी: ₹28,500
1 किलो चांदी: ₹2,85,000
दिल्ली:
24 कैरेट सोना: ₹16,193 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,845 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,149 प्रति ग्राम
1 किलो चांदी: ₹2,65,070
कोलकाता:
सोना: ₹1,60,780 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,65,690 प्रति किलो
यह भी पढ़ें : मौत से ठीक पहले हर इंसान बोलता है ये 9 शब्द! ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज, रोंगटे खड़े कर देगा सच.....
हैदराबाद:
सोना: ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,67,750 प्रति किलो
चेन्नई:
सोना: ₹1,61,790 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,68,100 प्रति किलो
बेंगलुरु:
सोना: ₹1,61,450 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,67,540 प्रति किलो
मुंबई:
सोना: ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,66,040 प्रति किलो
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट के चलते गहने खरीदने के लिए यह समय खरीदारों के लिए अनुकूल हो सकता है, लेकिन निवेशकों को आने वाले दिनों के रुझान पर नजर रखनी चाहिए।

