Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में अचानक ताबड़तोड़ गिरावट, गोल्ड हुआ धड़ाम, सिल्वर के रह गए बस इतने दाम...

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 06:24 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: भारतीय वित्तीय बाजारों में आज कमजोरी का रुख देखने को मिला। शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। इक्विटी बाजार के साथ-साथ कमोडिटी सेगमेंट में भी दबाव दिखा और कीमती धातुओं के दाम नरम पड़े। निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना रहा।

इक्विटी बाजार में कमजोरी (Gold-Silver Price Crash)
कारोबार की शुरुआत में BSE Sensex और Nifty 50 दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों की नरमी और मुनाफावसूली के चलते सूचकांकों पर दबाव बना रहा।

यह भी पढ़ें : रोज 20 घंटे फोन पर बिताती थीं गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली तीनों बहनें, डाटा ने खोल दी सारी पोल, कारनामे सुन रह जाओगे हैरान

MCX पर सोना-चांदी के दाम गिरे
शेयर बाजार की सुस्ती का असर Multi Commodity Exchange (MCX) पर भी दिखा।

चांदी (5 मार्च एक्सपायरी)
पिछला बंद: ₹2,63,018 प्रति किलोग्राम
आज का भाव: ₹2,60,453 प्रति किलोग्राम
गिरावट: ₹2,565

चांदी अपने रिकॉर्ड हाई ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक ₹1,59,595 सस्ती हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Industry को एक और बड़ा झटका! मशहूर एक्टर ने महज 39 की उम्र में छोड़ी दुनिया, गहरे सदमे में फिल्म जगत

सोना (2 अप्रैल एक्सपायरी, 24 कैरेट, 10 ग्राम)
पिछला बंद: ₹1,58,755
आज का भाव: ₹1,57,701
गिरावट: ₹1,054

सोना 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के स्तर से फिलहाल ₹35,395 नीचे है।

निवेशकों में सतर्कता
बाजार में व्यापक कमजोरी के चलते निवेशक सतर्क नजर आए। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड्स की चाल पर आगे भी बाजार की दिशा निर्भर रह सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static