Gorakhpur News: नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार, बिस्किट दिलाने का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 11:13 PM (IST)

Gorakhpur News: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी नौ वर्षीय लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। आरोपी अर्जुन निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि निषाद ने मंगलवार शाम को लड़की को बुलाया और बिस्किट खरीदने का झांसा देकर फुसलाया; जब लड़की उसके साथ गई, तो उसने उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार चुका था।
PunjabKesari
नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया
पुलिस के मुताबिक लड़की अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। बेटी की आपबीती सुनकर मां ने बुधवार को शाहपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। शाहपुर थाना के प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

Recommended News

static