पोते ने रिश्तें को किया कलंकित: दादी की कुल्हाड़ी मारकर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 02:25 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  के निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां पर नशेड़ी पोते ने दादी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की घटना से इलाके में आग की तरह फैल कई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक घटना निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। जहां पर पोता अपनी दादी से पेंशन के पैसे शराब पीने के लिए मांग रहा था। लेकिन दादी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज पोते ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वीच बचाव करने आए पिता पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि करनपुर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार अपनी मां शीतला देवी (68) के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे मकान में रहते थे। सुरेश का बेटा अनीस रावत नशे का आदी था। जो आए दिन अपने माता-पिता व दादी से झगड़ा करता रहता था। घायलावस्था में पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएससी मोहनलालगंज भेजा जहां से दादी को ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेटा घर आ गया। जबकि मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पोते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया आरोपी नशे का आदी है। इसके पहले भी शराब तस्करी व बलात्कार की घटनों के आरोप में जेल जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static