UP में वलीमे से सीधे थाने पहुंचा दूल्हा, बीफ परोसने के आरोप में बुरा फंसा, पुलिस ने लड़के और उसके मामा को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 10:05 AM (IST)

शामली: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना में वलीमा (रिसेप्शन) में कथित रूप से गाय का मांस परोसने को लेकर पुलिस ने एक दूल्हे और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने कहा कि दूल्हे फरमान, उसके मामा सलमान, बैंक्वेट हॉल मालिक अनीस और अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने फरमान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया तथा बैंक्वेट हॉल से गाय का मांस एवं अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक एसयूवी गाड़ी जब्त कर ली। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 जून को शादी करने वाले फरमान ने 18 जून को मुगल बैंक्वेट हॉल में वलीमा किया था, जहां एक आवारा गाय की हत्या के बाद कथित तौर पर उसका मांस परोसा गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शादी में उपहार के रूप में मिली एसयूवी से मांस ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि शेष आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : नोएडा में खौफनाक वारदात: सिरफिरे ने बच्चों सहित 3 लोगों को मारा चाकू, फिर खुद का भी गला काटा, इलाके में फैली दहशत 

नोएडा : जनपद गौतमबुद्ध नगर के कुलेसरा गांव में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से अपने गले पर चोट पहुंचाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव निवासी सोनू त्यागी ने बताया कि वह शुक्रवार को पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास से निकल रहे थे ... पढ़ें पूरी खबर...  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static