बीच गंगा में नाव पर बनाया चिकन, परोसी गई शराब... जश्न पड़ा भारी, Video वायरल होते ही 5 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 09:01 AM (IST)
Varanasi News : वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर चिकन पकाने और बियर पीने का कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन बनाते और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद लोगों की पहचान करके पांच लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया और नाव जब्त कर ली। त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच है।
यह भी पढ़ें : 'मारे गए लोगों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये मिले', लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव की योगी सरकार से बड़ी मांग
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत की घटना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि नियमों पर भ्रष्टाचार हावी हो चुका है। यादव ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी की। सपा प्रमुख ने सोमवार को हुई घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया और कहा, ''अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया होता तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती.. पढ़ें पूरी खबर...

