हाथऱस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, सीमा उपाध्याय ने 2 वोटों से दर्ज की जीत
punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 04:32 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आखिरकार सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। वहीं 2 वोटों के अंतराल से भाजपा प्रत्याशी ने सपा व रालोद समर्थित प्रत्याशी को हराया दिया।
बता दें कि हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 20 साल से बीएसपी के बनाये हुये किले को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में कुल 24 वोट पड़े। जिसमें से भाजपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को 13 वोट मिले जबकि आरएलडी व सपा गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को सिर्फ 11 वोट ही मिले। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की हुई जीत से समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इन 5 कामों से करे दिन की शुरुआत , घर के सदस्यों को मिलेगी उन्नति

विदेश विभाग, यूएएआईडी पर अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी से जुड़ी जानकारी रोकने का आरोप

पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को टीटीपी के साथ बातचीत के बारे में अवगत कराया गया

राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की समाज के सभी वर्गों में हो रही सराहना: प्रधानमंत्री