महिलाओं से नफरत...पीछा करके प्राइवेट पार्ट पर करता हमला, फिर चाकू शरीर में फंसा छोड़ हो जाता फरार; हैरान कर देगी दरिंदगी की वजह

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 04:42 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से क्राइम की एक ऐसी वारदात सामने आई है। जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पर पुलिस ने एक ऐसे सनकी आरोपी को पकड़ा है, जो महिलाओं से नफरत करता था और फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला करके भाग जाता था। दरिंदे पहले महिलाओं का पीछा करता और फिर जब वो उसे टोकती तो पीछे से हमला करके फरार हो जाता। इस आरोपी को पकड़ा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। क्योंकि वह न तो मोबाइल फोन रखता था और न ही किसी एक जगह पर रहता था। वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था। लेकिन, उसकी तलाश में जुटी पुलिस को सफलता मिली और दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया। 

जानिए पूरी वारदात 
यह मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग का है। 22 फरवरी की सुबह पुष्पांजलि बाग की रहने वाली सोना देवी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। अदन बाग के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पीछा किया और अचानक चाकू से उन पर हमला कर भाग गया। दरिंदे ने उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। घायल अवस्था में उन्हें पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनके बेटे राहुल अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी से मिली सुराग
एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि मामला असामान्य था, इसलिए आरोपी को पकड़ना जरूरी था। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कई दिनों की तलाश के बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सुभाष नगर भूड़ का बाग निवासी श्याम सुंदर शर्मा के रूप में हुई है। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है। घटना के बाद आरोपी कभी पार्क, कभी सड़क किनारे और कभी अस्पताल में जाकर सो जाता था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था।

जानिए इस दरिंदगी की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चांदी की कारीगरी का काम करता है। उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। करीब तीन महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा। उसने बताया कि घटना वाले दिन महिला ने उसे पीछा करने पर टोका, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static