निक्की से भी बदतर हालत अमरोहा की पारुल की...अस्पताल में गिन रही एक-एक सांस, हेड कांस्टेबल ने नर्स पत्नी को जिंदा जलाया, रोंगटे खड़े कर देगी घटना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 06:36 PM (IST)

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दहेज को लेकर हुए विवाद में पत्नी को कथित तौर पर जिंदा जलाने के लिए राज्य पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह रामपुर में तैनात था। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने देवेंद्र के खिलाफ दहेज के लिए पत्नी पारुल सिंह का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डिडौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इकोंदा गांव में नर्स पारुल को मंगलवार को घटित इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया, “महिला को शुरुआत में गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।” 

पुलिस ने इस घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है। भदौरिया ने हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static