Heavy Rain Alert: हो जाएं सावधान! बारिश संग गिरेगी बिजली! इन जिलों में ओलावृष्टि...अलर्ट जारी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 01:33 PM (IST)
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में हर दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। अब सर्दी जा रही है और गर्मी आ रही है। सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास होता है, लेकिन जैसे ही धूप निकलती है तो लोगों को गर्मी महसूस होने लगती है। लोगों ने सर्दियों के कपड़े भी पहनने अब बंद कर दिए है, क्योंकि तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज राज्य के सभी 75 जिलों में आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा तापमान? (weather forecast)
जानकारी के मुताबिक, आज 24 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। सभी 75 जिलों में आसमान साफ है और धूप भी खिली रहेगी। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद , ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, रामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर , महराजगंज और देवरिया के जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
बारिश के साथ-साथ गिरेगे ओले (rain in up)
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।

