Rain Alert in UP: इस दिन आंधी-तूफान संग होगी तड़ातड़ बारिश, घर से बाहर न निकले यूपी वाले! सावधान रहें... इन 18 जिलों में अलर्ट जारी
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 06:52 PM (IST)
Rain Alert in UP : उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर बना रहेगा, हालांकि अगले सप्ताह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
कब बदलेगा मौसम? (Rain Alert in UP)
मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने और छिटपुट वर्षा के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में अचानक ताबड़तोड़ गिरावट, गोल्ड हुआ धड़ाम, सिल्वर के रह गए बस इतने दाम...
इन जिलों में बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार जिन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : रोज 20 घंटे फोन पर बिताती थीं गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली तीनों बहनें, डाटा ने खोल दी सारी पोल, कारनामे सुन रह जाओगे हैरान
तापमान का रुख
अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद पारे में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि तीन दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

