हाईकोर्ट की कर्मचारी की गला रेतकर हत्या; बेटी और उसके प्रेमी पर शक

punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 11:41 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर अज्ञात हलमावरों ने हाईकोर्ट की कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

हिरासत में बेटी और उसका प्रेमी 
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के चिनहट में रहने वाली 40 साल की उषा सिंह की अज्ञात हलमावरों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक की बेटी और उसके प्रेमी पर शक हुआ है। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। मृतक उषा सिंह के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। 

दोनों ने हत्या की रची साजिश! 
बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी का किसी दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ अफेयर था। दोनों के संबंधों से मां खुश नहीं थी और इस बात का विरोध कर रही थी। इसी के चलते दोनों ने मां को मारने की साजिश रची और गला रेतकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत मेंं ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static